निवेदन

आप सब से निवेदन है कि अगर आपको हमारा यह प्रयास अच्छा लगा हो तो कृपया इस ब्लॉग के 'follower' बन हमारा उत्साह बढाएं ... धन्यवाद !!

Tuesday, May 29, 2012

'बाप' के खून का प्यासा

लो जी खबर आ रही है कि तिवारी जी के खून का नमूना मिल गया है ... वैसे भई तिवारी जी बहुत दूर की सोचते है ... जो लड़का उनका बेटा घोषित होने के लिए उनके खून का प्यासा बना बैठा है ... वो बेटा घोषित होने पर क्या क्या कर सकता है ... यह सोच सोच डर तो लगता ही होगा !

Wednesday, May 23, 2012

यह सरकार यौन उत्पीड़न की दोषी

खबर आई है कि आमिर खान के अनुसार इस सरकार पर 
 
जल्द से जल्द यौन शोषण का आरोप लगना चाहिए और

इसको बर्खास्त करना चाहिए ...

यह सरकार सब से बड़ी दोषी है यौन उत्पीड़न की ...

जब मन करता है इसका ... जनता की ले लेती है .... !!!

Thursday, May 10, 2012

दुर्गध के कारण

अरे भई आज सुने है कि संसद मे आज सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी ... वो भी गैस की दुर्गध के कारण ... 
यह तो होना ही था ... इतना सब खा कर बैठे है सब के सब वहाँ ... 
कोई हिसाब थोड़े ही है ... 
अब पता यह करो 'हाजमा' किस का बिगड़ा ... 
शायद कोई सुराग मिले इन के  'खान पान' का !

Saturday, May 5, 2012

50 वी पोस्ट :- ममता दी की सलाह

सुना है कि हाल की मुलाक़ात मे ममता दी ने मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनने की सलाह दी है ... उनके अनुसार खाली मकान और पद ही तो बदलेगा ... करना तो वहाँ भी कुछ नहीं है आपको ... यहाँ की ही तरह !

Friday, May 4, 2012

पूरा देश कन्फूजिया गवा है

साला पूरा देश कन्फूजिया गवा है ... 
जो अभिनेता है वो क्रिकेट खेल रहा है ... 
जो क्रिकेटर है वो नेता बन रहा है ... 
जो नेता है वो पॉर्न स्टार बन गया है ... 
और जो पॉर्न स्टार है वो अभिनेता बन रहा है ! 
गनीमत है ऐसे मे आम जनता थोड़ा बहुत संभली हुई है ... 
नहीं तो गयी थी भैंस पानी मे !

Wednesday, May 2, 2012

मैन्टोफ्रेश, सेंटरफ्रेश व हैप्‍पीडंट की जरूरत

कांग्रेस डॉक्‍टर के पास गई, मगर डॉक्‍टर था नहीं, वो पास की दुकान  पर पूछने गए, दुकानदार ने पूछा, आप कौन हैं, और डॉक्‍टर से कौन मिलना चाहते हैं तो कांग्रेस बोली मैं कांग्रेस हूं, देश की सबसे बड़ी पार्टी, अच्‍छा अच्‍छा दुकानदार बोला, आपको डॉक्‍टर की नहीं, मैन्टोफ्रेश, सेंटरफ्रेश व हैप्‍पीडंट की जरूरत है!
(कुलवंत हैप्पी जी के फेसबूक स्टेटस से साभार )

Sunday, April 29, 2012

गलती से मिसटेक हो गई

बेचारा भोला भाला सचिन ... फंस गया चक्कर मे ... उसको तो यही लगा कि मुंबई इंडियन और काँग्रेस एक ही जैसी है ... कप्तान सरदार है और मालकिन एक महिला ... आईला ... लगता है इस बार 'भगवान' से भी गलती से मिसटेक हो गई !