Pages

Followers

Tuesday, August 20, 2019

कंप्यूटरीकरण

अगर राजीव गांधी को पता होता कि भविष्य में कम्प्यूटर उन्हीं के पुत्र राहुल पर लतीफ़े बनाने में उपयोग किये जायेंगे तो वो कभी कंप्यूटरीकरण की बात भी नहीं छेड़ते।

#RememberingRajiv

Friday, April 19, 2019

नेता और जन समस्या



नेता जनता की समस्याओं को उतनी ही गंभीरता से लेते हैं,
जितना हम सिगरेट, तंबाकू के पैकेट पर लिखी कैंसर की चेतावनी को!

Thursday, November 10, 2016

अपनी अपनी औकात

वैसे, जिसकी जितनी औकात होती है वो उतने ही बड़े फ़ैसले लेता है,कांग्रेस ने चवन्नी बन्द की थी।


...न माने सिर्फ़ बता रहे हैं।

#BlackMoneyCrackDown

Sunday, July 24, 2016

डिग्री का अटेस्टेशन जरूर करवाएँ

एक बार मैनपुरी दौरे के दौरान, एक छात्र ने मुलायम सिंह जी से शिकायत की : "सर जी, आप ने मैनपुरी को कटौती रहित बिजली सप्लाई के आदेश करवाए हुये हैं फिर भी बिजली नहीं आती ... हम लोगों की पढ़ाई नहीं हो पाती ... कुछ जुगाड़ हो जाती तो ..."

मुलायम सिंह जी : "हम नितीश कुमार जी से कह के कुछ इंतजाम करवाते हैं।"
 
छात्र: "बिजली का?"
 
मुलायम सिंह जी : "नहीं, तुम्हारी डिग्री का।"
 
छात्र: "वो तो ठीक है पर डिग्री केजरीवाल जी से अटेस्ट जरूर करवा देना, बाद में कोई लफड़ा नहीं चाहिए मुझे ... जैसा स्मृति जी या मोदी जी के साथ हुआ !!"

(कृपया लतीफ़े को लतीफ़ा समझ कर ही आनंद लें ... राजनीतिक भावनाओं के आहात होने की स्थिति में आप स्वंय जिम्मेदार होंगे !!)

Thursday, June 16, 2016

क्या रखा है इस किताबी संसार में

"क्या रखा है इस किताबी संसार में,
आओ बिना पढ़े टॉप करें बिहार में।"

Monday, May 9, 2016

कच्छों के छेद

वैज्ञानिकों के गहन शोध के बाद सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकला कि एक औसत भारतीय के कच्छे में कम से कम साढ़े तीन छेद तो जरूर होते ही है।

परंतु कुछ अति बुद्धिजीवियों ने इस निष्कर्ष पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हुए प्रत्येक व्यक्ति के कच्छे की अनिवार्य रूप से गहन जांच की मांग की।

किंतु वे यह भूल गए कि ऐसे में उन के कच्छों के छेदों का पूरा विवरण भी जांच के बाद प्रकाश में आएगा और हो सकता है कि ऐसे में उन के कच्छे उन की लाज़ न बचा पाएं।

न दूसरों के कच्छों के छेद गिनो न अपनी लाज़ उतरवाओ।

नोट :- आप से अनुरोध है कि इस पूरे प्रकरण को नेताओं के डिग्री विवाद से जरूर जोड़ कर देखें।

Saturday, November 7, 2015

ऐसे वैसों को दिया है, कैसे कैसों को दिया है

अब समझ में आया दरअसल 'अदनान सामी' ने जो "ऐसे वैसों को दिया है कैसे कैसों को दिया है" कहा था वो इन सम्मान लौटाने वालो के बारे में ही कहा था।

Monday, August 3, 2015

मेहनती सुप्रीम कोर्ट

शराबी ने ठेके का दरवाज़ा खटखटाया।
ठेके वाला: क्या है?
शराबी: दारू है?
ठेके वाला: चल भाग साले... रात के 2 बजे हैं।
शराबी: कामचोर साले, तू सुप्रीम कोर्ट से बङा है क्या? जब वो रात को जाग कर काम कर सकती है तो तू क्यों नही?

Friday, April 24, 2015

अथ श्री 'घाघ आदमी' कथा

और फिर 'आम आदमी' धीरे धीरे 'घाघ आदमी' बन गया।

Wednesday, July 9, 2014

मेरा बुलबुल सो रहा है ...

लोकसभा में सो कर राहुल जी उन लोगो का मुंह बंद कर दिया है जो कह रहे थे कि चुनावी हार, कोर्ट केस और इनकम टैक्स के नोटिस ने उनकी नींद उड़ा दी !!!

Thursday, June 5, 2014

शाल के बदले साड़ी

गनीमत है नवाज़ शरीफ साहब ने शराफ़त दिखाते हुये ... साड़ी ही भेजी ... कहीं "टोपी" भेज देते ... तो फिर बवाल होता !!

Saturday, May 17, 2014

बड़ा धमाका

मोदी जी जब रजनीकान्त जी से मिले थे ... तभी आभास हो जाना चाहिए था कि कुछ न कुछ "बड़ा धमाका" तो होगा ही !!

Sunday, April 20, 2014

करोड़पति बनें मात्र पंद्रह दिनों में


कम लोगों को पता है लोकल ट्रेनों और बसों में बिकने वाली 'करोड़पति बनें मात्र पंद्रह दिनों में' नामक पुस्तक के लेखक दरअसल रॉबर्ट वाड्रा जी है |

Saturday, April 5, 2014

जनहित मे जारी

जनहित मे जारी :-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी चुनावों मे उपयोग मे आने वाली ईवीएम मे कुछ तकनीकी समस्या पाई गई है ... सभी मित्रो से अनुरोध है वोट डालने से पहले ... कमल के फूल के सामने दिया बटन दबा कर सुनिश्चित कर लें कि ईवीएम ठीक से काम कर रही है |

Wednesday, March 5, 2014

कोड ऑफ कंडक्ट

केजरीवाल :- मुझे कोड ऑफ कंडक्ट मत समझाइए |
पुलिसवाला :- ओह सोर्री सर मैं भूल गया था यह बातें आप लोगों को समझ कहाँ आती है |

Saturday, February 15, 2014

राजीव आवास योजना का सहारा

पहले डुप्लेक्स हाथ से निकला ...
अब हाल मे मिला हुआ मकान भी हाथ से जाएगा ...

अब ऐसी सूरत मे तो केवल ...

"राजीव आवास योजना का सहारा है |"

Wednesday, January 22, 2014

'तहज़ीब-ए-लखनऊ'

पूरे देश ने दिल्ली के कानून मंत्री और पुलिस अधिकारी की बहस देखी ... यही बहस अगर लखनऊ मे हुई होती तो कुछ इस तरह होती :-
 
मंत्री जी : देखिए अगर आप हमारी बात नहीं मानेगें तो हम आपकी वालिदा मोहतरमा की शान में गुस्ताख़ना कलिमात पेश कर देंगे।
 
पुलिस अधिकारी : हज़ूर फ़िर हम भी आपके रुखसार मुबारक पे ऐसा तमाचा रसीद करेंगे कि गाल-ए-मुबारक गुलाब की मानिंद चमक उठेगा।

 
यह है 'तहज़ीब-ए-लखनऊ'।

 
आदाब अर्ज़ है |

Saturday, January 4, 2014

किरायेदार

केजरीवाल जी विवाहित है...मोदी जी या राहुल जी की तरह अविवाहित नहीं...मौजूदा दौर मे अविवाहित बंदे को दिल्ली मे कोई फ्लॅट भी तो नहीं देता |

Wednesday, December 25, 2013

वाह री राजनीति ... तेरे भी खेल गज़ब !!!!

लो कर लो बात ...
.
.
.
.
32 सीटों वाली भाजपा केवल "चार" विधायकों का इंतजाम नहीं कर पायी|
.
.
.
.
और
.
.
.
.
8 सीटों वाली कांग्रेस ने 28 विधायकों का इंतजाम कर लिया !

Thursday, November 21, 2013

१०० वीं पोस्ट - गाली की परिभाषा

प्रोफेसर ने हिंदी की क्लास में सब से पूछा,"गाली की परिभाषा बताओ?"
कोई भी जवाब न दे पाया ... तब पप्पू आगे आया और बोला ...

पप्पू: मेरा भाषण सुनने के बाद अत्याधिक क्रोध आने पर शारीरिक रूप से हिंसा ना करते हुए, मौखिक रूप से की गई हिंसात्मक कार्यवाही के लिए चुने हुए शब्दों का समूह जिसके उच्चारण के पश्चात मन को असीम शांति का अनुभव होता है, उसे हम गाली कहते हैं।