"अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी सांसद का विदेश में काला धन होने की सूचना नहीं है।" - वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी
Followers
Wednesday, December 14, 2011
Tuesday, November 29, 2011
स्वास्थ्य मंत्री का दौरा
एक बार एक स्वास्थ्य मंत्री एक मनोरोगियों के अस्पताल में गया, वह सबसे पहले मुख्य मनोचिकित्सक से मिला फिर उससे पूछने लगा आप कैसे पता लगाते हैं कि एक रोगी बिल्कुल ठीक हो गया है!
मनोचिकित्सक उसे एक कमरे में ले गया जहाँ कुछ रोगी खड़े थे और पास में एक बाथटब पानी से भरा हुआ था मनोचिकित्सक ने कहा, सर हम उन्हें उस बाथटब के पास ले जाते हैं!
और उन्हें एक चम्मच और एक कप देते हैं, और उन्हें बाथटब खाली करने को कहते हैं हाँ मैं देख रहा हूँ!
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा! जो बिलकुल ठीक हो जाता है वो तो कप का इस्तेमाल करता होगा ताकि टब जल्दी खाली हो जाए!
मनोचिकित्सक ने कहा, जी नहीं सर!
जो बिलकुल ठीक हो जाता है वो सीधे जाकर इलैक्ट्रिक प्लग दबाता है, जिससे पानी खुद-ब-खुद बाहर चला जाता है!
Thursday, November 24, 2011
संसद चल रही है ... ???
ये सब्ज़बाग़ हैं सारे ज़रा ख़याल रहे ...
संसद न चलते हुए भी चल रही है ... ज़रा ख़याल रहे ...
Wednesday, November 23, 2011
महंगाई का कारण
सरकार के अनुसार ... "बढती महंगाई का कारण लोगो का बढता जीवन स्तर है जिस कारण चीजों को मांग ज्यादा है और आपूर्ति कम "... जाहिर है भई ... ३२ रुपये तो हर एक के पास है ... ऐसे में तो महंगाई बढनी ही थी !
Monday, November 21, 2011
Friday, November 11, 2011
मजबूर
अब समय आ गया है जब मज़बूरी को नया नाम दे दिया जाए ... सरदार मनमोहन सिंह ... समय समय पर उन्होंने यह साबित किया है कि मज़बूरी भी इतनी मजबूर नहीं है जितने वो है !
Wednesday, November 2, 2011
ब्रेअकिंग न्यूज़
ब्रेअकिंग न्यूज़ :-
अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार ... तिहाड़ जेल में कैद सांसदों के बीच एक लम्बी बहस के बाद हाथापाई की खबर है ... बताया जाता है ... बहस का मुद्दा था ... ' भ्रष्टाचार पर रोक ' !!!
Subscribe to:
Posts (Atom)